घनसाली के नैलचामी में फटा बादल , महिला व बच्चा मलबे में दबे
देहरादून।लगातार बारिश के कहर ने उत्तराखंड में कई जगह तबाही मचाई हुई है जंहा एक और चमोली में बादल फटने से कई घर जमीदोंज हो गये हैं वंही जनपद टिहरी के घनसाली जखन्याली के थाती में देर भारी बरसात के चलते बदल फठने से आयी बाढ़ से ग्राम पंचायत थार्ती नैलचामी भिलंगना में एक परिवार के 2 सदस्य मलबे में दब गए जिनका कोई सुराग नही लग पा रहा है इनमें एक महिला जिनका नाम मकानी बुटोला है और इनका बालक का अभी तक कुछ पता नहीं है।आपदा प्रबधन एवं स्थानीय प्रशासन खोज बीन कर रहा है।
राहत व बचाव कार्य जारी है ၊

