भाजपा नेता नरेश पांचाल का जहरखुरानी गिरोह ने किया था अपहरण

Spread the love

मुजफ्फरनगर।खतौली में संदिग्ध हालात में लापता भाजपा नेता नरेश पांचाल को गाजियाबाद के निवाड़ी से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में भाजपा नेता ने रोडवेज बस से जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्यों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले जाने व कार खरीदने के लिए ले जाए गए 8.70 लाख रुपये लूटने की जानकारी दी है।

नगर की जमना विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता नरेश पांचाल बुधवार को घर से 9.60 लाख रुपये लेकर कार खरीदने के लिए मोदीनगर जाने की बात कहकर निकले थे। खतौली तिराहे से भाजपा नेता को एक परिचित ने रोडवेज बस में बैठाया था। करीब डेढ़ बजे रविंद्र नामक व्यक्ति ने नरेश पांचाल से मोबाइल पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद नरेश पांचाल ने परिजनों को कॉल कर मोदीपुरम में मॉल के पास पहुंचने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। तभी से भाजपा नेता लापता थे। शुक्रवार को गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाना पुलिस ने खतौली इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम को कॉल कर भाजपा नेता नरेश पांचाल के उनके थाने में होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर तत्काल टीम के साथ गाजियाबाद पहुंचे और वहां से उनको सकुशल खतौली ले आए। पूछताछ में भाजपा नेता ने बताया है कि पल्लवपुरम में बस से उतरने के बाद उनके साथ ही बस में बैठे एक व्यक्ति ने उन्हें एक रुमाल सुंघाया था, जिसके बाद वे बेेहोश हो गए।…

फोटो – http://v.duta.us/AweARAAA

यहां पढें पूरी खबर— – http://v.duta.us/I69iEwAA

*व्हाट्सऐप पर Muzaffarnagar News के लिए दूता का उपयोग करें।:*
*आपके ग्रुप में add कीजिये +14704477951*

पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍

देवभूमि खबर

Related articles