राजकीय इण्टर कालेज नगरासू में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

रूद्रप्रयाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग की ओर से राजकीय इण्टर कालेज नगरासू रूद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव/सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग श्रीमती आरती सरोहा के द्वारा की गयी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं अन्य जन सामान्य को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज में आर्थिक रूप से अक्षम एवं अन्य दुर्बल लोगो को निःशुल्क सहायता प्रदान करता है। कोई व्यक्ति अक्षमता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाय, यही प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राआंे को एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के बारे में जानकारी दी गयी एवं उनके द्वारा बताया गया कि एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों को शारीरिक क्षति के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक क्षति भी कारित होती है। किसी व्यक्ति पर एसिड़ हमला करना एक जघन्य अपराध है तथा एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों के लिए तत्काल उपचार एवं पुनवार्स प्रदान करना ही योजना का मुख्य उद्देश्य है।
शिविर में उपस्थित डाॅ0 मधु के द्वारा छात्र-छात्राओं को एसिड हमले से पीड़ित व्यक्ति का क्या-क्या प्राथमिक उपचार किया जाना चाहिए के बारे में जानकारी दी गयी। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती उषा सकलानी द्वारा बच्चो से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गयी। इनके अतिरिक्त शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी मीना कैंतुरा, एसआई सीमा चौहान, रिटेनर लाॅयर श्री गम्भीर सिंह रावत भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर