हरिद्वार में सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार ।पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
कोतवाली नगर हरिद्वार के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में 26/27 जून की रात्रि चौकी मायापुर पुलिस शिवमूर्ति चौक क्षेत्र में चेकिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में तैनात थी। इसी दौरान रेलवे गेट के सामने दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज और मारपीट करती हुई मिलीं।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों की महिलाएं राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में विवाद कर रही थीं, जिससे मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
चारों महिलाओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126, 135 एवं 170 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

