प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भी निःशुल्क स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जायेगी:मुख्यमंत्री

देहरादून।देवभूमि खबर।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में आठवीं कक्षा तक के सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए भी निःशुल्क स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जायेगी। अभी तक आरक्षित वर्गों के छात्र-छात्राओं व सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए स्कूल ड्रेस सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से भी स्कूल ड्रेस बनाये जा सकते हैं, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

