बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के प्रति जागरूक किया

Spread the love

रुड़की।देवभूमि बखबर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक रूड़की में वैज्ञानिक अतुल अग्रवाल सीबीआरआई रुड़की में विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक सभी स्तर के विद्यार्थियो ने बढ़-चढ कर भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य आतिथि डॉक्टर अतुल अग्रवाल वरिष्ठ वैज्ञानिक, सी॰बी॰ आर॰ आई॰, रूड़की के द्वारा किया गया द्य इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रूचि को जगाना और प्रोत्साहित करना है।

इस विज्ञानं प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से सम्बंधित मॉडल बच्चों के द्वारा बनाया और प्रदर्शित किया गया। इनमें सतत कृषि अनुप्रयोग, स्वत्छता और स्वास्थ्य.संसाधन प्रबंधन, औधोगिक विकास, भावी परिवहन और संचार, शौक्षिक खेलकूद और गणितीय माॅडल शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉ अतुल अग्रवाल ने बच्चों के बनाये मॉडल्स की तारीफ की और उनके वैज्ञानिक प्रयास की सराहना की, साथ ही उन्हें और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए द्य डॉ अग्रवाल ने बच्चों के विज्ञानं के मॉडल से सम्बंधित सवालों और दुविधाओं का भी बड़े ही सहज और सरल ढंग से निराकरण किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य वी. के त्यागी, ने कहा की विज्ञानं आज इस शिखर पर नित नए नए प्रयोगों से ही पंहुचा है द्य अतः ऐसे कार्यक्रम विद्याथियों को मौलिक खोज के लिए अवसर देता है साथ ही प्रोत्साहित करता है द्यविद्यालय की उप- प्राचार्या अंजू सिंह ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित मॉडल्स संभागीय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

देवभूमि खबर