पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वाधीनता सेनानियों व उनके आश्रितों के घर जाकर किया सम्मानित

Spread the love

रुड़की।देवभूमि खबर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार का पूरा दिन रुड़की के नाम किया। वे सवेरे से ही स्वाधीनता सेनानियों के घर जाकर जीवित सेनानियों ओर उनके आश्रितों को शाल ओढाकर सम्मानित करने में जुट गए।करीब 14 परिवारों में जाकर उन्होंने स्वाधीनता सेनानियों का भावपूर्ण स्मरण किया और परिजनों का सम्मान किया।

मुस्कान प्लेस में कांग्रेस नेता सलीम खान की मेजबानी ओर राजपाल झबरेड़ा के संयोजन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जिलेभर से आये स्वाधीनता सेनानी आश्रित संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सामने अपनी समस्यासए रखी जिनको पूरा कराने का भरोसा भी दिया गया।

इस अवसर पर मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन, कलियर विधायक फुरकान अहमद,भगवानपुर विधायक ममता राकेश,किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी,पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ,हंसराज सचदेवा गोपाल नारसन, अरविंद राजपूत आदि मौजूद रहे। इसके बाद हरीश रावत कचहरी में किसानों के धरना स्थल पर भी पहुँचे।

देवभूमि खबर

Related articles