प्रशिक्षण कार्यशाला में आहरण वितरण अधिकारियों की शंकाओं का समाधान
चमोली।राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्लान के अन्तर्गत मिशन मोड परियोजना (कोषागार कम्प्यूटराइजेशन) के क्रियान्वयन हेतु जिला मुख्यालय के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में इंटीग्रेटेड फाइनेंशल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) साॅफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी बीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में आहरण वितरण अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
मुख्य कोषाधिकारी ने कहा कि वेतन बिल, पार्टी बिल आदि से संबंधित कार्यो के सम्पादन हेतु आईएफएमएस एक नया सॉफ्टवेयर है, इससे कार्यालयों में पेपर वर्क कम होगा। उन्होंने कहा कि नया सॉफ्टवेयर के कारण कार्यालयों में अधिकारियों को कुछ टैक्निकल एवं हैंडलिंग समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। इसी के मध्येनजर यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है, ताकि बिल जनरेट करने में आ रही दिक्कतों का समाधान किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान आहरण वितरण अधिकारियों को पे रोल, पार्टी बिल, क्लेम, पेंशन, लोन आदि क्रिएट करना, बिल संशोधन करना और स्टेट्स रिपोर्ट आदि चैक करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों के आहरण-वितरण अधिकारी उपस्थित थे।

