यातायात अपर उपनिरीक्षक आस मोहम्मद की सतर्कता से चोरी का वाहन बरामद, चालक मौके से फरार

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड पर चेकिंग के दौरान यातायात अपर उपनिरीक्षक आस मोहम्मद की सतर्कता और तत्परता से एक चोरी का वाहन बरामद किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK12C0958 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वाहन की जांच एवं सत्यापन करने पर पता चला कि उक्त वाहन 23 जून 2026 को थाना पटेलनगर क्षेत्र से चोरी हुआ था। बरामद वाहन को आवश्यक कार्रवाई के तहत चीता मोबाइल के सुपुर्द कर दिया गया तथा बरामदगी की सूचना थाना पटेलनगर को दे दी गई।
यातायात अपर उपनिरीक्षक आस मोहम्मद ने अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण, सतर्कता, कार्यकुशलता और उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देते हुए चोरी हुए वाहन की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सराहनीय कार्य की पुलिस विभाग एवं आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

