स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दून डाईग्नोस्टिक सहित कई सेन्टर का किया निरीक्षण
देहरादून।देवभूमि खबर। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एस.के गुप्ता ने अवगत कराया है कि नैदानिक स्थापना रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 2010 के अन्तर्गत जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी द्वारा गठित टीम ने आज जनपद के दून डाईग्नोस्टिक सेन्टर, आर्शीवाद काम्पलेक्स बद्रीपुर रोड, जोगीवाला, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में इन्फ्रास्टेचर, सेफटी साईनेज, शौचालय, मानव संशासधन आकस्मिक उपकरण, बायोमेडिकल वेस्ट सम्बन्धी कमियां पायी गयी। इस सम्बन्ध में संस्थान प्रभारी को 07 दिन के अन्तर्गत अपना प्रतिउत्तर देने मौके पर ही पत्र निर्गत किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ के.के सिंह, कनिष्ट सहायक अभिषेक त्रिपाठी, विनीत पांथरी मौजूद रहे।

