राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित किया जाय:मंगेश
रूद्रप्रयाग।राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि में आयोजित मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले में 06 नवम्बर से 10 नवम्बर में सभी विभागीय स्टाॅल के साथ-साथ नेशनल न्यूट्रिशन मिशन, वन स्टाॅप सेन्टर, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, जल संरक्षण व संवर्धन का विशिष्ट स्टाल लगाकर ग्रामीण जनता को अपनी विभागीय योजनाओं की लाभप्रद जानकारियां उपलब्ध करायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि 8 व 9 नवम्बर को सभी सरकारी एवं अद्र्वसरकारी विभागों के भवन प्रकाशमान किया जाएं। 9 नवम्बर को अगस्त्यमुनि में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसके संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक होंगे। साथ ही स्कूली विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराने के भी निर्देश दिये गयेे हैं। 09 नवम्बर को मेले में युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजिल एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही शहीद स्मारकों पर माल्यापर्ण व ओपन वाॅलीबाल व बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त ईओ को इस दौरान वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाने, विद्युत विभाग को बिलों का निराकरण करने आदि के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ सरदार सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश सिंह नितवाल, उप जिलाधिकारी सदर वृजेश तिवारी, ऊखीमठ वरूण अग्रवाल, सहित जिला स्तरीय अधिकारी ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

