शैक्षिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर झंडा दिवस के महत्व के बारे में बतायें: डीएम

Spread the love

पौड़ी।कलैक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विजय दिवस आयोजन की तैयारी बैठक ली, जिसमें दिनांक 16 दिसम्बर, 2019 को जनपद में विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की रूपरेखा तैयार की गई। सर्वप्रथम सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवानों के त्याग एवं बलिदान के प्रति अभार व्यक्त करते हुए
जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा लगाकर अपना-अपना योगदान दिया गया।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शैक्षिक संस्थाओं में निबन्ध व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिन के महत्व के बारे में बतायें। विजय दिवस के दिन गोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहीदों की भूमिका और राष्ट्रीय एकता को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक के कत्र्तव्य और नैतिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया जाय। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को विजय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने हेतु निमंत्रण भेजने के निर्देश दिये। साथ ही कोटद्वार व लैंसडोन में विजय दिवस आयोजन हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को आदेशित किया गया है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल मेजर करन सिंह (अ.प्रा.) ने बताया कि दिसम्बर 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच भीषण युद्ध हुआ था, जिसमें 14 दिनों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज परास्त कर पूर्वी पाकिस्तान को उनके चंगुल से मुक्त कराया था। जनपद के वीर सैनिकों की भी इस युद्ध भागीदारी रही। बताया कि विजय दिवस को जनपद मुख्यालय में प्रथम चरण में शहीद स्मारक एजेंसी चैक में पुष्पाजंलि कार्यक्रम तथा द्वितीय चरण में कलैक्टेªट परिसर पौड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में इस युद्ध के एक्स सर्विस मैन एवं वीरांगना/परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बिमल चन्द्र बहुगुणा, नगरपालिका परिषद पौड़ी से शैलेन्द्र रावत, सैनिक कल्याण से जयकृत कठैत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles