शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िता ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि कमल सिंह रावत ने उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विरोध करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 228/2026 धारा 115(2), 352 एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सुरागरसी और मैनुअल सूचना के आधार पर 25 जून 2026 को आरोपी कमल सिंह रावत को मोथरोवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल सिंह रावत (24 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र सिंह रावत, निवासी मोनाल एन्क्लेव, लेन नंबर-7, बंजारावाला, थाना पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक नीमा, उपनिरीक्षक अजय भट्ट और कांस्टेबल संकेश शुक्ला शामिल रहे। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

देवभूमि खबर

Related articles