प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष खुशाल सिंह पोखरियाल के निधन पर जताया  शोक

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष खुशाल सिह पोखरियाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेष में स्व0 खुशाल सिंह पोखरियाल को कांग्रेस पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि स्व0 पोखरियाल ने पार्टी संगठन की निस्वार्थ सेवा की उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

देवभूमि खबर

Related articles