बदलती दुनिया में हिमालय की महत्ता‘ पर तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ 

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। अन्तराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर आज गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान, कोसी-कटारमल में ‘‘बदलती दुनिया में हिमालय की महत्ता‘‘ शीर्षक से तीन दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन किया गया। सम्मेलन के उदघाटन सत्र में हिमालय के विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर एकलब्या शर्मा ने ‘‘हिन्दूकुश हिमालय‘‘ पर अपना सम्बोधन प्रस्तुत कर निष्कर्षों और कार्यवाही हेतु हिमालय पर चर्चा के लिए मनोदशा निर्धारित की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 आर0एस0 रावल सहित सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा सम्मेलन का डाॅकेट जारी किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित विशेषज्ञों ने हिमालयी पर्वत क्षेत्र हेतु एक माउन्टेन अकादमी को बनाने की बात कही। उद्घाटन सत्र के बाद ‘‘हिमालयन मैटर्स फाॅर वाटर‘‘ विषय पर एक समानान्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें बदलते वैश्विक परिदृश्य के तहत पानी की माॅग और आपूर्ति पर ज्ञान, जल प्रबन्धन को बनाने और प्रशिक्षित करने की आवश्यकता, हिमालय में आजीविका वृद्धि पर चर्चा की गयी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में लगभग 150 प्रतिनिधि 30 विभिन्न हिमालयी क्षेत्रों पर कार्यरत विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस सम्मेलन के द्वारा विशेषज्ञों द्वारा 15 विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतिया दी जायेंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय नई दिल्ली डा0 ए0के0 नोटियाल, इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो0 एस0पी0 सिंह, प्रो0 जे0 बादोउपाध्य, प्रो0 एस0आर0 बारीक, डा0 के0 चन्द्रा, जी0एस0 रावत, डा0 लक्ष्मीकान्त सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles