एसजीआरआर काॅलेज आॅफ नर्सिंग व पैरामैडिकल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
देहरादून।देवभूमि खबर। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 11 दिसम्बर तक चलेगी। स्पोट्र्स मीट में नर्सिंग व पैरामैडिकल के छात्र-छात्राएं एथलेटिक्स, क्रिकेट, वाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल, खो-खो, बैंडमिंटन, टेबल टैनिस, डिस्कस थ्रो, शाॅटपुट, लाॅग जंप, दौड आदि स्पर्धाओं में छात्र-छात्राएं अपनी शारीरिक व मानसिक दक्षता का परिचय दे रहे हैं।
सोमवार को एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के स्पोटर्स ग्रांउड में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री गुरु राम राय काॅलेज आॅफ नर्सिंग व पैरामैडिकल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मशाल जलाकर व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का ध्वज फहराकर किया। श्री महाराज जी ने छात्रों के साथ क्रिकेट भी खेला व उन्हें खेलकूद का जीवन में महत्व को भी समझाया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शारीरिक व मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग व खेलकूद भी बेहद महत्वपूर्णं हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद, योग व प्रणायाम शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक सुदृढ़ता में भी महत्वपूर्णं भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 50,000 (पचास हज़ार रुपये) ईनाम देने की भी घोषणा की। पैरामैडिकल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज़ किया।
सोमवार को स्पोट्र्स मीट के पहले दिन बालक वर्ग के बैडमिंटन के डबल्स मुकाबले में बीएससी थर्ड इयर के सागर व शिवम की जोड़ी रही अव्वल रही, जबकि सिंगल्स में बीएससी थर्ड इयर के सागर ने बाजी मारी। बालिका वर्ग के बैडमिंटन डबल मुकाबले में जीएनएम तृतीय वर्ष की अनन्या व बीएससी चतुर्थ वर्ष की विदिशा की जोड़ी ने जीत दर्ज की, सिंग्लस में विदिशा ने बाजी मारी। बालक वर्ग का किक्रेट मुकाबला पैरामैडिकल व नर्सिंग टीमों के बीच खेला गया। पैरामैडिकल की टीम ने नर्सिंग को पराजित किया। बालिका वर्ग के बाॅलीवाल मुकाबले में नर्सिंग काॅलेज ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अनिल कुमार मेहता, डाॅ एम0 ए0 बेग, एसजीआरआर काॅलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्य जी रामालक्षमी, एसजीआरआर काॅलेज आॅफ पैरामैडिकल के प्राचार्य डाॅ कुणाल किशोर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षिका डाॅ बिंसी, जैनी साहु, अर्चना आदि उपस्थित थे।
