सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान न होने पर अशासकीय प्राचार्य परिषद ने विरोध जताया
देहरादून।देवभूमि खबर। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में प्राचार्य प्राचार्य परिषद की एक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और शासन से अति शीघ्र इनका समाधान करने के लिए कहा गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ बी ए बौडाई ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं कर रही है। जबकि केंद्र सरकार अपना अंश दे चुकी है उसके बावजूद भी राज्य सरकार अभी तक एरियर का भुगतान नहीं कर रही है द्यउन्होंने आशा जताई है कि सरकार इसी वित्तीय वर्ष में एरियर का भुगतान करेगी। महाविद्यालय के रीडर को संशोधित वेतनमान दिया गया जबकि प्राचार्यो को इससे वंचित रखा गया। उन्होंने मांग की सरकार को जल्द ही इसका लाभ देना चाहिए।
महामंत्री डॉ अजय सक्सेना ने मुद्दा उठाया सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2015 के बाद से जी.पी. एफ पर ब्याज नहीं दिया, जबकि माननीय उच्च न्यायालय ने तु्रान्त व्याज देने का आदेश दिया था। शीत कालीन अवकाश के लिए विश्विद्यालय के कलेंडर के अमुसार 26 दिसम्बर से 18 जनवरी तक परीक्षा तिथिओ के अनुसार 15 दिनों का अवकाश किया जाये, उस दौरान परीक्षा यथावत चलती रहेंगी। परीक्षाआंे में सहयोग करने वाले शिक्षको को नियमानुसार प्रतिकार अवकाश दिया जाए। शासन से मांग की अशासकीय महाविद्यालयो के प्रबंधतंत्र को शिक्षक और शिकशक्षेत्तर पदों पर संविधा नियुक्ति का अधिकार दिया जाये जिसका वित्तीय वहन सरकार करें। बैठक मेंइ डी. बी. एस. कॉलेज के प्राचर्य डॉ. बी. सी. पांडेय, डी. डव्लू. टी. की प्राचार्या डॉ आरती दीक्षित, एम. के. पी. की प्राचार्या डॉ. रेखा खरे आदि उपस्थित रहे।

