जी0बी0 पंत पुस्तकालय, डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जी0बी0 पंत पुस्तकालय, डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU), हल्द्वानी द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय के जी0बी0 पंत पुस्तकालय, डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित पाठ्यपुस्तकों का छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री सुलभ कराना है ताकि वे अपनी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जी0बी0 पंत पुस्तकालय विभाग के प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 युगल जोशी, अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो0 नीलू लोधियाल और परिसर के प्राध्यापक के साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नवीन चंद लोहनी, रेखा बिष्ट सहायक क्षेत्रीय निदेशक, मधु डोगरा, अजय आर्या, पुस्तकालय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रीता लोहनी, मुन्नी जोशी, मीनू साह, श्री विनोद वैद्य, हिमांशु , हितेश, नवीन पाठक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को पुस्तकों के महत्व और स्व-अध्ययन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।

पुस्तकें प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के अभियानों से दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और परिसर के विभिन्न विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

देवभूमि खबर

Related articles