पौड़ी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी

Spread the love
पौड़ी।देवभूमि खबर। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी और बारिश से शुक्रवार को पूरे दिनभर आमजनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शुक्रवार को जिले के थलीसैंण, चैंरीखाल, चाकीसैंण, खिर्सू, धुमाकोट, जडाऊखांद, गुजडूगढ़ी, दीवागढ़ी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। सीजन की पहली बर्फबारी से किसानों व पर्यटकों के चेहरे खिले हुए है। पौड़ी के मांडाखाल, बुआखाल आदि स्थानों पर भी सुबह को हल्की बर्फबारी हुई। शुक्रवार को दिनभर पौड़ी में रुक-रुक कर बारिश होती रही। सीजन की पहली बर्फबारी व बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए है। मुख्य कृषि अधिकारी डा.आरएस राणा किा कहना है सीजन की यह पहली बर्फबारी है। यह बर्फबारी व बारिश रबी की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। 6 मोटरमार्गों पर आवाजाही होती रही प्रभावितशुक्रवार को जिले में बर्फबारी से 6 मोटरमार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती रही। इन मोटरमार्गों पर बर्फबारी होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन मोटरमार्गों पर जेसीबी की मदद से यातायात सुचारू करने के प्रयास होते रहे। बर्फबारी से राज्यमार्ग मरचूला-सराईखेत-बैजरो-सतपुली, थलीसैंण -बूंगीधार-मरचूला, अन्य जिला मार्ग रिखणीखाल-बीरोंखाल-थलीसैंण, थलीसैंण-चैंरीखाल-चिपलघाट, दमदेवल-चैंरीखाल, एनएच 121 पर नैनीधार-सलोनधार मार्ग पर बर्फबारी के चलते आवाजाही प्रभावित रही। इन स्थानों यातायात सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीनों द्वारा प्रयास जारी रहे। बर्फबारी से काशीपुर-बुआखाल हाइवे दीवा के पास बाधित होता रहा। जिससे कई वाहन जड़ाऊखांद के पास खड़े रहे। बर्फबारी और बारिश के चलते आमजनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पौड़ी में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से पूरे दिनभर आमजनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं डीएम पौड़ी धीराज सिंह गब्र्याल ने बर्फबारी व बारिश को देखते हुए जिले के सभी एसडीएम व संबंधित अधिकारियों को सक्रियता से तैनात रहने के निर्देश दिए है।

देवभूमि खबर

Related articles