हरिद्वार में यातायात पुलिस ने आयोजित किया हेल्थ चेकअप एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम 

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। यातायात पुलिस हरिद्वार एवं महिंद्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप ,रोटरी क्लब, समर्पण सेवा समिति व विशाल ऑप्टरीकल्स के सहयोग से टैम्पों ,ट्रैवेलर्स व टैक्सीयो के लिए हेल्थ चेकअप एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम चंडीचैक पर आयोजित हुआ,जिसका उद्घाटन एसएसपी हरिद्वार के हाथों हुआ। यातायात जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य ऑटो,विक्रम,टैक्सी, ई रिक्शा,बस चालको का हेल्थ चेकअप के अलावा उनके वाहनों पर कोहरे के कारण दुर्घटना से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर्स लगवाना व यातायात नियमो के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने कहा कि इस जागरूकता कैम्प के माध्यम से इन लोगो को जागरूक करना है कि सभी ड्राईवर यातायात नियमांे की बखूबी जानकारी के साथ -साथ अपने स्वस्थ्य का भी ध्यान रखे ,जिसके कारण वह लोग ड्राइविंग सही ढंग से कर सकेंगे। क्योकि हर वक्त यही सवाल उठता है कि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ और सिर्फ चालान करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि लोगो में जो निगेटिव थिंकिंग है उसे भी दूर करना है साथ ही यातायात सही ढंग से चल सके यही हमारा मकसद है। नाबालिक बच्चो द्वारा चलाये जा रहे टेम्पो पर उन्होंने कहा की ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके चालान के साथ -साथ उनके मालिकों पर कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 चालकांे ने अपना हेल्थ के साथ वीपी ,शुगर,नाक,कान,गला सहित आंखों का चैकअप भी निःशुल्क कराया।साथ ही कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपने-अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर्स लगवाये।जिसकी शुरुआत एसएसपी हरिद्वार ने एक टैक्सी पर रिफ्लेक्टर्स लगा कर किया। इस कार्यक्रम में एसएसपी के अलावा एसपी सिटी,पुलिस उपाधीक्षक यातायात,पुलिस उपाधीक्षक नगर,यातायात निरीक्षक ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,प्रभारी सीपीयू हरिद्वार के साथ महिन्द्रा ग्रुप के सतवीर सिंह एवं अजय वर्मा,समर्पण सेवा समिति से दिनेश रावत,डॉ समीर,डॉ अनुज,डॉ विशाल गर्ग,रोटरी क्लब से अंकुर मित्तल,विवेक मिश्रा, भूषण ननकानी, पंकज पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles