जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के समीक्षा करते हुए क्रमवार अद्यतन कार्यो जानकारी ली

Spread the love
पौड़ीजिला गंगा समिति एवं नमामी गंगे बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गढ़वाल श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के नगर निगम, नगर पालिक परिषद एवं नगर पंचायतों के संबंधित अधिकारियों को अवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अद्यतन कार्य प्रगति की बिन्दुवार प्रातः तक रिपोर्ट देना सुनिश्ति करेंगे। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आगामी बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के समीक्षा करते हुए क्रमवार अद्यतन कार्यो जानकारी ली। जिस पर नगर पालिका परिषद श्रीनगर के संबंधित अधिकारी ने बताया कि उफल्डा, रेबडी, श्रीकोट एवं गंगानाली में 16 सोखपीट बनाये गये है, जबकि 15 से अधिक सोखपीट, वर्मीकम्पोस्ट के निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ठोस तरल अपशिष्ठ प्रबंधन निस्तारण हेतु किये जा रहे कार्य की स्पष्ट जानकारी सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जोंक के संबंधित अधिकारी ने बताया कि उनके क्षेत्रान्र्तगत डोर-टू-डोर कूडा कलेक्सन किया जा रहा है। संकलित कूडे को अनुबंध के आधार पर आउटसोर्स ऐजेंसी से निस्तारण हेतु हरिद्वार भेजा जा रहा है। नगर पालिका पौडी के संबंधित अधिकारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कंपेक्टर मशीन शुरू हो गई है। जिससे प्लास्टिक अपशिष्ट से भी राजस्व भी कमाना शुरू कर दिया गया है। वहीं जल संस्थान के अ0अ0 ने बताया कि श्रीनगर में 691 घरों को एसटीपी से जोडा गया है। जिलाधिकारी ने प्लान्ट से निकलने वाले पानी की परीक्षण रिर्पोट प्रेषित करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी अपनी कार्यप्रगति की रिर्पोट प्रभागीय वनाधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक स्वजल को भी देने के निर्देश दिये। उन्होने संबंधित अधिकारियोें को कार्य के प्रति गम्भीरता लेने हेतु सख्त निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण सिह रावत, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, अ0अ0 जलसंस्थान सतेन्द्र कुमार, न0पा0 से शशी कुमार, नन्द किशोर सती, मोहन प्रसाद गौड, हेमन्त कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles