चिकित्सकों को सेवा, लगन व समर्पण भाव से रोगियों की सेवा करनी चाहिएः नपलच्याल

Spread the love
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। सभी चिकित्सकों को सेवा, लगन व समर्पण भाव से रोगियों की सेवा करनी चाहिए यह बात राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के संरक्षक जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी के0एस0 नपलच्याल ने भिकियासैंण में आयोजित एक बैठक में कही। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 अजीत तिवारी ने इस वर्ष अल्मोड़ा के लिए मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल ‘‘स्प्रिचुअल इकोनोमी जोन कसारदेवी‘‘, आयुष कलैक्शन सेन्टर शीतलाखेत, स्मार्ट पंचकर्म सेंटर शैल, कोसी व हर्बल गार्डन गैरखेत में हो रहे कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। इस बैठक में उत्तराखण्ड के प्रथम आयुर्वेदिक नशा मुक्ति केन्द्र पर भी चर्चा हुई। जिला सचिव डा0 जितेन्द्र पपनोई ने इस वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा बैठक में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मर्म विशेषज्ञ डा0 अजीत तिवारी ने उपस्थित चिकित्सकों को मर्म चिकित्सा की जानकारी दी। बैठक का संचालन डा0 विरेन्द्र सिंह रौतेला ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डा0 संदीप चैधरी, डा0 श्रुति अग्रवाल, डा0 शहाब हुसैन, डा0 विवेक चैहान, डा0 बंदिता लोहनी, डा0 सुहास पलाधि, डा0 आनन्द सिंह, डा0 योगेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles