बच्चों ने आर्ट से खाना बर्बाद ना करने का दिया सन्देश

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर।अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर स्थित अपने प्रांगण में शनिवार को गुरु पर्व पर ‘खाना न करे बर्बाद’ रूपी आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के तीन समूहों में बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे कल्पना चावला ग्रुप, पी टी उषा ग्रुप, गौरा देवी ग्रुप एवम् ने खाना बर्बाद ना करने रूपी विषय पर अपनी सोच को कला के माध्यम से प्रदर्शित किये। इस आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन समाज को एक सन्देश देना है कि खाना को बर्बाद ना कर उसे असहाय एवम् जरूरतमंद लोगों को खिलाएं। आर्ट के माध्यम से बच्चों ने अपने जागरूकता युक्त सन्देश में अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा समाज में ऐसे तपके के लोग भी है जिनको एक वक्त का खाना नहीं प्राप्त हो पाता है और वह भूखे ही रह जाते है साथ ही समाज के ऐसे लोग भी है जो बचे हुए खाने को फेक देते है। विदित हो कि आज भी हमारे देश मे भूख की वजह से मौत होने की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में इनकी मदद करे साथ ही बचे हुए खाने को न फेक जरूरतमन्द को खिलाएं। आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये हुए तीन ग्रुप में से एक एक बच्चों को विजयी घोषित किया। जिनमे पी टी उषा ग्रुप से शगुन प्रथम, कल्पना चावला ग्रुप से माधुरी द्वितीय, गौरा देवी ग्रुप से अजय तृतीय स्थान प्राप्त किये। विदित हो कि अपने सपने संस्था असहाय जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा पर कार्य करता आ रहा है साथ ही साथ प्रत्येक शनिवार एवम् रविवार को ‘भूख हर पेट मे रोटी’ अभियान द्वारा घरो, रेस्टोरेंट से बचे हुए खाने को लेकर भूखे असहाय एवम् जरूरतमंद लोगों को खिलाने का कार्य करता आ रहा है। आज आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में अपने सपने संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, उपसचिव विकास चैहान, को आर्डिनेटर हेड अभिजीत सावन, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, कोषाध्यक्ष विनय, प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश सिंह शाह, आँचल, सूरज कोलिया, उमंग कुमार हिमांशु, सोनम अरोड़ा, शिवानी उनियाल, श्वेता रावत, उमंग कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles