अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका 

Spread the love

देहरादून। देवभूमि खबर। प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी देहरादून में प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर कर प्रदर्शकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रोक दिया, इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई। रोके जाने पर उन्होंने वहीं पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आंगनबाड़ी कार्यकत्री शनिवार को बड़ी संख्या में परेड मैदान देहरादून स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुई। वहां पर उन्होंने सभा कर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उसके पश्चात उन्होंने सचिवालय कूच किया। देहरादून में भारी संख्या में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तेवरों को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने सचिवालय कूच कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, इस दौरान कार्यकत्रियों की पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई। रोके जाने पर उन्होंने वहीं पर धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने, वेतन बढ़ाए जाने की मांग कर रही हैं।

देवभूमि खबर

Related articles