HTML tutorial
HTML tutorial

चीन निर्मला सीतारमण के अरुणाचल दौरे पर भड़का

Spread the love

नई दिल्ली। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल दौरे को लेकर चीन भड़क गया है। उसने कहा है कि क्षेत्र में शांति के लिए यह सब ठीक नहीं है। बता दें कि रक्षा मंत्री रविवार को अरुणाचल प्रदेश की अग्रिम चौकियों का दौरा किया था।
इसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह बात साफ होनी चाहिए की भारत और चीन की सीमा के पूर्वी हिस्से को लेकर विवाद है और ऐसे में रक्षा मंत्री का यह दौरा क्षैत्र में शांति बनाए रखने की कोशिशों के लिए अनुकूल नहीं है।
विदेश मंत्रालय ने यह ही कहा कि इस सीमा विवाद को सुलझाने में भारतीय पक्ष सहयोग देगा।
बता दें कि रक्षा मंत्री ने रविवार को दौरे पर गईं थीं उनके साथ पूर्वी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ले. जनरल अभय कृष्ण तथा सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे। इस दौरे पर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में तीन सैनिक स्कूलों की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

देवभूमि खबर

Related articles