गौरवशाली इतिहास हमारा प्ररेणाश्रोतः शा़स्त्री

गौरवशाली इतिहास हमारा प्ररेणाश्रोतः शा़स्त्री
Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। वह समाज व राष्ट्र धन्य माना गया है जो अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले। उसे अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ने के लिए स्वयं को समर्पित करते है। वह निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते है। हमारा गौरवशाली इतिहास हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह विचार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री ने विश्वविद्यालय के संस्थापक अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द महाराज की जयन्ती के अवसर पर विश्वविद्यालय यज्ञशाला में आयोजित यज्ञ के उपरान्त उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द महाराज ने तत्कालीन मैकाले शिक्षा प्रणाली के प्रभाव से देश की भावी पीढ़ी को बचाने के लिए भारतीय संस्कृति व वैदिक शिक्षा प्रणाली से ओत-प्रोत करने के लिए स्वामी दयानन्द सरस्वती के प्रति जागी आस्था से प्रभावित हो 20वीं शताब्दी में शिक्षा के क्षेत्र में आहुती दे जालन्धर से हरिद्वार आकर गंगा के तट पर गुरुकुल की स्थापना की। इसके लिए उन्होंने जहां अपने जीवन की सारी पूंजी व सम्पत्ति समर्पित कर दी। वहीं अपने दोनों पुत्रों को भी गंगा के तट पर स्थापित गुरुकुल में शिक्षा देने के लिए प्रवेश दिलाया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी का यह दायित्व बनता है कि जो गौरवशाली परम्परा व विरासत हमें स्वामी श्रद्धानन्द महाराज से मिली है। उसे हम किस प्रकार आगे बढ़ाकर आने वाली युवा पीढ़ी को सौंपे। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य करे कि इस संस्था के गौरवशाली इतिहास को और अधिक समृद्ध कर आगे बढ़ा सकें। हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे कि हमारे पूर्वजों व इतिहास की छवि धूमिल हो। उन्होंने कहा कि आज विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में जहां भी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी जाते है उन्हें विशेष श्रद्धा व आस्था की दृष्टि से देखा जाता है।
इस अवसर पर आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा प्रो0 सोमदेव शतांशु ने यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ में प्रो0 एम0आर0 वर्मा, पूर्व कुलपति प्रो0 विनोद कुमार शर्मा, प्रो0 अम्बुज शर्मा, प्रो0 श्रवण कुमार शर्मा, संयुक्त कुलसचिव देवेन्द्र कुमार, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 सोहनपाल सिंह आर्य, प्रो0 मनुदेव बन्धु, प्रो0 प्रभात कुमार, प्रो0 सी0पी0 खोखर, प्रो0 पी0पी0 पाठक, प्रो0 सुचित्रा मलिक, प्रो0 नमिता जोशी, डा0 संगीता विद्यालंकार, प्रो0 डी0एस0 मलिक, प्रो0 ब्रह्मदेव, प्रो0 विवेक गुप्ता, डा0 अजय मलिक, डा0 संदीप, डा0 दीनदयाल, डा0 सत्यपति, डा0 अजेन्द्र, डा0 वेदव्रत, डा0 विनीत विश्नोई, डा0 शिव कुमार चौहान, डा0 सुरेन्द्र त्यागी, राजीव त्यागी, डा0 अनिल धीमान, डा0 सत्यनारायण शर्मा (पूर्व सभासद, नगर पालिका परिषद्), चंद्रप्रकाश, धर्मेन्द्र बालियान दीपक वर्मा, प्रकाश तिवारी, रमेश चन्द्र, राजकुमार, हेमन्त सिंह नेगी, कुलभूषण शर्मा, कुलदीप, संजय, अमित धीमान, राजेंद्र कुमार, रवीद्र कुमार, सत्यप्रसाद भट्ट सहित विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles