फायर डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी

चमोली।स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फायर डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को अग्नि सुरक्षा,आपदा प्रबंधन एवं फायर उपकरणों के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी ।
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित स्पोर्ट्स कैंप में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आए छात्रों,स्पोर्ट्स स्टेडियम के उपस्थित स्टाफ को फायर स्टेशन गोपेश्वर के प्रभारी श्री संदेश कुमार सकलानी के नेतृत्व में आग लग जाने पर बचाव,आपदा में क्या करें और क्या ना करें व फायर सुरक्षा उपकरणों से संबंधित जानकारी डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से दी गई। छात्रों द्वारा भी डेमोस्ट्रेशन में प्रतिभाग किया गया।

