भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर की पौड़ी पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।
हरिद्वार।देवभूमि खबर। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने हर की पौड़ी पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराज किशन सेठ ने की और संचालन भाजपा मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा की जनसंघ के संस्थापक और देश में एकात्म मानववाद के प्रणेता आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्य तिथि है उनका जो विचार था उसको देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आगे बढ़ाने का काम किया है।
कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रबल समर्थक रहे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी नीतियों और उनके विचारों पर ही पार्टी आगे बढ़ रही है।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि उनकी दुर्घटना में हुई मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। उनका ही विचार था कि समाज के अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति की भी चिंता देश की सरकारों को करनी चाहिए और मोदी और भाजपानीत सरकारें उनके इस विचार का भी शत-प्रतिशत अनुकरण कर रही है। उनका विचार और जीवन आज की पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सीताराम बड़ौनी, देव महेश्वरी, भाजपा नेता विकल राठी, बालकेश राजोरिया, यशोदा यादव, हेमलता जोशी ,नीतू अग्निहोत्री, पूनम माखन, चंद्रकांत पांडे, आदेश सैनी, मंडल मंत्री केशवानंद भट्ट, सुरेंद्र मिश्रा ,प्रेम राणा ,संगीत मदान, पूनम मखीजा, अंजू पंजवानी, शकुंतला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

