Spread the love

पौड़ीप्रदेश के सहकारिता, प्रोटोकाॅल तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत दिनांक 14.02.2020 को अपराह्न 16.00 बजे देहरादून से प्रस्थान कर रात्रि 20.00 सर्किट हाउस पौड़ी पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम यही करेंगे। दिनांक 15.02.2020 को प्रातः 8.30 बजे पौड़ी से प्रस्थान कर प्रातः 10.00 बजे राजकीय इंटर कालेज मौजखाल में चटाई मुक्त अभियान के अन्तर्गत फर्नीचर वितरण, प्रातः 10.45 से मौजखाल क्षेत्र के नौला तथा भैंसोड़ा में जनसम्पर्क, अपराह्न 12.00 बजे राजकीय इंटर कालेज टीला, अपराह्न 13.00 बजे राजकीय इंटर कालेज खंड मल्ला में फर्नीचर वितरण, अपराह्न 14.00 बजे जिला सहकारी बैंक/नाबार्ड द्वारा आयोजित डिजिटल गोष्ठी में प्रतिभाग, अपराह्न 14.40 बजे खंड तल्ला में बहुद्देशीय भवन/बारातघर का शिलान्यास, अपराह्न 15.30 बजे राजकीय इंटर कालेज स्योली तल्ली में फर्नीचर वितरण तथा जिला सहकारी बैंक द्वारा आयोजित गोष्टी में प्रतिभाग तथा कैलाखुर, बगड़िया, पिनाकोट, डांगी तथा पैठाणी में जनसम्पर्क करेंगे। दिनांक 16.02.2020 को प्रातः 9.30 बजे काण्डा-घण्डियाली- बरतोली मोटर मार्ग का शिलान्यास, प्रातः 10.30 बजे चुठाणी में प्राथमिक विद्यालय का शिलान्यास व फर्नीचर वितरण, प्रातः 11.30 बजे पैठाणी व जिला सहकारी बैंक/नाबार्ड द्वारा आयोजित डिजिटल गोष्ठी, अपराह्न 13.30 बजे कानाकोट, धौलाण, खंडगांव, बहेड़ी, डांगसेरा, पैठाणीगांव में जनसम्पर्क तथा पज्याणा में जिला सहकारी बैंक/नाबार्ड द्वारा आयोजित डिजिटल गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

देवभूमि खबर