मंहगाई के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

मंहगाई के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Spread the love

देहरादून। महंगाई और गैस सिलिंडर के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में गुरूवार को कांग्रेसियों ने उत्तराखंड में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर महंगाई और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। देहरादून में एस्लेहॉल चौक के पास पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के नेतृत्व में एकत्रित होकर कार्यताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं की ससोई पर वार किया है। इसके खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानंत्री के ज्ञापन भेजा जएगा। मसूरी में उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ता जगबीर कौर के नेतृत्व में महंगाई और गैस के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। वहीं, जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई की मार से लोग परेशान हैं। सरकार से जल्द गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेना चाहिए। रुद्रपुर और काशीपुर में भी कांग्रेसियों ने घरेलू सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि विकास के नाम पर मोदी सरकार जनता को मंहगाई के बोझ तले दबा रही है। काशीपुर के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा व्यापारी जीएसटी तो किसान कर्ज में डूबा हुआ है। भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। हल्द्वानी बुधपार्क में भी प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर विरोध जताया। हरिद्वार में भी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की ओर से घरेलू गैस के बढ़े दामों पर नराजगी जताई। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भी चंद्राचार्य कि चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली चुनाव हारते ही देश की जनता पर प्रहार करने शुरू कर दिए हैं।पुतला दहन करने वालों में पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द शाह, भुवन कापडी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, नागेश रतूड़ी, प्रभुलाल बहुगुणा, गोदावरी थापली, डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जयेन्द्र रमोला, प्रदेश सचिव नवीन पयाल, जगदीश धीमान, अर्जुुन कुमार, राजेश चमोली, राजेश पाण्डे, शांति रावत, कमरखान ताबी, दीप बोहरा, भरत शर्मा, महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, संदीप चमोली, शिव मोहन मिश्रा, संजय कुमार, होशियार सिंह रावत, पार्शद डाॅ0 विजेन्द्र पाल, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, सुमित्रा ध्यानी, मुकेश सोनकर,, इतात खान, उर्मिला थापा, उदयवीर मल्ल, रमेश कुमार मंगू, मीना रावत, बाला शर्मा, धर्म सोनकर, अमीचन्द सोनकर, रौबिन पुण्डीर, विकास नेगी, रणजीत दास, मोहित नेगी, विनीत त्यागी, मोहन काला, मनमोहन षर्मा, एच.एस. गोयल, अकील अहमद, राजेन्द्र जोशी, सोम बाल्मीकि, अम्बिका चैहान, अनुराधा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, कुल्दीप चौधरी, लाखीराम बिजल्वाण, राहुल चैहान, सुनील बांगा, प्रमोद गुप्ता, मेहताब, कैलाश बाल्मीकि, मोहित ग्रोबर, हरजीत सिंह, अनिल बसनेत, गोपाल क्षेत्री, सुरज राणा, निहाल सिंह, आदर्श सूद, महेन्द्र बिष्ट, पुनीत कुमार सिंह आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles