डॉक्टर आदेश कुमार शर्मा को विशेष खिलाड़ी के रूप में सम्मान
रुड़की।देवभूमि खबर। ऑकलैंड न्यूजीलैंड में आयोजित हुई चेल्सिया स्विमिंग प्रतियोगिता मैच फील्ड हाबर्ड फूड से प्रारंभ होकर चेल्सिया शुगर फैक्ट्री तक आयोजित की गई थी। जिसकी दूरी 2 पॉइंट 4 किलोमीटर अर्थात 24 सौ मीटर की प्रतियोगिता अपने निर्धारित समय प्रातः 7.30 पर 23 फरवरी को प्रारंभ हुई तथा 8.22 पर समुद्र में ज्वार भाटा का समय निर्धारित था गंतव्य तक पहुंचने का समय 7.30 बजे से 9 बजे तक रखा गया था। प्रतियोगिता में भारत से एकमात्र प्रविष्टि 62 वर्षीय डॉक्टर आदेश कुमार शर्मा की ही थी। डॉक्टर आदेश कुमार शर्मा को विशेष खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व डॉ आदेश कुमार शर्मा को लोहे के तार बार्ड में फसकर दोनों हाथ घायल लहूलुहान हो गए थे तुरंत प्रारंभिक उपचार लेकर डॉक्टर आदेश कुमार शर्मा ने तैराकी प्रारंभ की मगर बीच समंदर में दोनों हाथों से खून बहना शुरू हो गया तथा साथ में चलती हुई वोट में बैठे लोगों का ध्यान पड़ा कि खिलाड़ी के हाथों से खून बह रहा है तो उन्होंने डॉक्टर आदेश कुमार शर्मा को वोट में चढ़ा लिया तथा गंतव्य पर खड़े आयोजकों को फोन कर बताया कि हम खिलाड़ी को वोट से ला रहे हैं एंबुलेंस तैयार रखें मगर मैंने कहा कि मैं वोट में नहीं जाऊंगा तैर कर ही आया हूं तथा तैर कर ही जाऊंगा यह कहते हुए तुरंत समुद्र में छलांग लगा दी। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के पश्चात स्पेशल अवार्ड की घोषणा की गई तथा माइक पर बोला गया डॉक्टर आदर्श कुमार शर्मा इंडिया यह वह शब्द से कि सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए तथा आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।’’कहते हैं कि पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है और जिनके हौसलों में जान होती है उन पर दुनिया कुर्बान होती है प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। डॉक्टर आदेश कुमार शर्मा ने इस मौके पर खिलाड़ी के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बॉडी ने आदेश कुमार शर्मा का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं भी एक खिलाड़ी हूं और मेरा बचपन से शौक रहा है कुश्ती लड़ने का और आज भी इस उम्र में मैं लगातार दंगल कराते आ रहा हूं’।

