पंजाबी महासभा सोशल मीडिया के माध्यम से करेगी जागरूकता अभियान की शुरुआत,भ्रांतियों को करेगी दूर

पंजाबी महासभा सोशल मीडिया के माध्यम से करेगी जागरूकता अभियान की शुरुआत,भ्रांतियों को करेगी दूर
Spread the love

देहरादून।उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने जारी बयान में कहा कि पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों की बैठक जिसमे सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखते हुए कॉन कॉल द्वारा सम्पर्क किया गया ।
उन्होंने बताया कि पंजाबी महासभा अभी तक कच्चा और पका हुआ भोजन वितरण के रूप में अपनी सेवा दे रही थी ,उसमें अब कुछ बदलाव किए गए हैं नारंग ने कहा निर्णय लिया गया है कि संगठन के सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्तर पर अपने अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे ।इस अभियान का मकसद कोरोना वायरस को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां से लोगों को सचेत करना और इस महामारी से किस तरीके से बचा जा सकता है को लेकर जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि पंजाबी महासभा का अभियान कल से शुरू होगा। इस अवसर पर महाकाल के दीवाने संस्था के अध्यक्ष श्री रोशन राणा जी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पंजाबी महासभा के इस अभियान में साथ देने का आश्वासन दिया और कहा कि जिस तरह दोनों संस्थाएं अभी तक मिलकर समाज की भलाई के लिए काम करती रही है आगे भी इन विपरीत परिस्थिति में भी यह जागरूकता अभियान हेतु दोनों संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर समाज में काम करेंगी। बैठक में संगठन मंत्री श्री राजीव सच्चर, श्री सचिन आनंद, श्री सo रविंद्र सिंह आनंद, सo गुरजिंदर सिंह आनंद, श्री कपिल भाटिया,श्री ऋषि नंदा, श्री दीपक जेठी , श्री रोशन जी आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles