गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार

गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी।गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में शामिल दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वरना कार और लूटी गई रकम में से 1.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।

19 अगस्त 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद लोगों ने लूटपाट की है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वादी नारायण दास, निवासी अंबा विहार, तीनपानी, हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि **केआईटी शोरूम के पीछे स्थित उनके कार्यालय/गैराज में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डालकर करीब आठ लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन तथा सोने की तीन चेन व अंगूठी समेत अन्य सामान लूट लिया।**

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में **एफआईआर संख्या 284/2026, धारा 310(2) बीएनएस** के तहत 10 अज्ञात बंदूकधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सौंपी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। टीम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी सहित विभिन्न थाना प्रभारी, एसओजी, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, बीडीएस एवं डॉग स्क्वायड को शामिल किया गया।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस, सुरागरसी-पतारसी और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान **यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक** को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को विभिन्न राज्यों में दबिश के लिए रवाना किया गया। इसी क्रम में तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **साहब सिंह उर्फ साबी** पुत्र जसवंत सिंह, निवासी ग्राम गज्जीपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष तथा गुरवंत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसवीर सिंह, निवासी ग्राम नूरपुर, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

साहब सिंह उर्फ साबी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई रकम में से 89,700 रुपये और घटना में प्रयुक्त वरना कार संख्या UK-08-7517 बरामद की गई।

गुरवंत सिंह उर्फ गोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और लूटी गई रकम में से 50,300 रुपये बरामद हुए।

इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल 1,40,000 रुपये की लूटी गई नकदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और वरना कार बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा दोनों के आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।

डकैती कांड के खुलासे में थाना पुलिस, एसओजी, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, बीडीएस/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles