रक्षाबंधन पर PRO हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर PRO हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को बांधी राखी
Spread the love

नैनीताल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का प्रतीक भी है।

रक्षाबंधन के अवसर पर एसएसपी नैनीताल की पीआरओ हेमा ऐठानी ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय अवसर ने पुलिस सेवा में सुरक्षा और जिम्मेदारी के संकल्प को और मजबूती प्रदान की।

एसएसपी ने कहा कि नैनीताल पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। जनसेवा एवं जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस के प्रति उसका विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए उनका आभार जताया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।

देवभूमि खबर

Related articles