आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंत्री कौशिक का सौंपा ज्ञापन

आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मंत्री कौशिक का सौंपा ज्ञापन
Spread the love

देहरादून।महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने शहरी विकास मंत्री/प्रभारी मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर उन्हें वर्तमान में फैल रही महामारी कोरोना वायरस कोविड 19 से सम्बंधित ज्ञापन प्रेषित किया।
उन्होंने कहा कि देहरादून महानगर राज्य की राजधानी होने के कारण काफी भीड-भाड़ वाला शहर है। स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते प्रदेश के पर्वतीय जनपदों का स्वास्थ्य केन्द्र भी देहरादून है। वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को आवश्यक सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ज्ञापन में उन्होंने सरकार से महानगर के सभी वाडों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने,हाउस टैक्स की समयावधि बढाने ,एक माह के टैक्स की छूट प्रदान तथा पैनल्टी माफ की करने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एक माह के टैक्स की छूट देने,सफाई कर्मचारियों के लिए मास्क हैण्ड ग्लब्स, गम्यूट, सुरक्षा जैकेट की व्यवस्था कराने, निजी नर्सिंग होम में कोरोना उपचार की किट उपलब्ध कराने के साथ ही वहां के चिकित्सकों के लिए भी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने,जाय ताकि गरीबों को उपचार मिल सके।अतिरिक्त सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती की तथा आवारा पशुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की मांग की है। लाल चंद शर्मा ने आग्रह करते हुए कहा कि देहरादून महानगर में आमजन की सुरक्षा के इंतजामात करने के साथ ही विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में उपरोक्त आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण एवं चिकित्सीय सामग्री, दवाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।

देवभूमि खबर

Related articles