जिलाधिकरी ने जरूरतमन्दों को आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकरी ने जरूरतमन्दों को आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण करने के दिए निर्देश
Spread the love

रूद्रप्रयाग ।जिला कार्यालय कक्ष में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग के दृष्टिगत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मंगेश घिल्डियाल द्वारा ली गई।
बैठक में अध्यक्ष मंगेश घिल्डियाल ने वालंटियर अपना योगदान देने  के लिये मुख्यचिकत्साधिकारी को रेड क्रॉस एप तैयार करने, वैश्विक कोरोना संकट से बचाव हेतु जनजागरुकता सामग्री तैयार करने व जनपद से  मुंशी चैमवाल को जनपद से रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को लॉक डाउन अवधि में जरूरतमन्दों को आवश्यक खाद्य सामग्री वितरण करने के निर्देश दिये। साथ ही  बैठक में मुख्यचिकत्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में आतिथि तक कोरोना से बचाव हेतु सामाजिक दूरी अनुपालन, क्वेरेंटिंन आदि का  191  यूथ, एक्स सर्विसमैन, रोवर्स रेंजर्स, ऐन एस एस आदि को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिनसे आवश्यकतानुसार कार्य लिया जाएगा।
इस अवसर पर सी एम ओ डॉ एस के झा सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles