लक्ष्मी अग्रवाल ने राशन, सैनीटाइजर व मास्क बांटे तथा सोशल डिस्टेंस में सहयोग के लिए जागरूक किया
देहरादून।कोरोना संक्रमण ने हजारों गरीब,दिहाड़ी मजदूरी करनें वाले परिवारों के सामने राशन का संकट पैदा किया है ।ऐसे परिवारों की मदद के लिए सरकार के साथ सामाजिक संस्थाए राशन औऱ भोजन के पैकेट बनाकर घर जाकर वितरित कर रहे हैं । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी .के. अग्रवाल और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल सेलाकुई के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत कई दिनों से हज़ारो से भी ज्यादा परिवारो को राशन व दोपहर का भोजन बांटने का काम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज सेलाकुई के हरिपुर गांव में वार्ड मेम्बर पूनम पंवार के साथ राशन,सैनीटाइजर व मास्क बाटे तथा सोशल डिस्टेंस में सहयोग कर रहे युवाओ को प्रोत्साहित किया ।क्षेत्रीय जनता ने कांग्रेसी नेतापी के अग्रवाल जी और सामाजिक कर्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल का आभार जताया।

