प्रदेश में 1534 अभियोग पंजीकृत ,6109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया: अशोक कुमार

प्रदेश में 1534 अभियोग पंजीकृत ,6109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया: अशोक कुमार
Spread the love

देहरादून। लॉक डाउन के मध्यनजर शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं ।पुलिस के आंकड़ों पर अनुसार प्रदेश में अब तक 1534 अभियोग पंजीकृत ,6109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 01 और व्यक्ति के विरुद्ध हत्या के प्रयास के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अब तक प्रदेश में कुल 08 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 07 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर प्रदेश में कुल 64 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 307 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1534 अभियोगों 6109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 16608 वाहनों के चालान, 4200 वाहन सीज एवं 79.01 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

देवभूमि खबर

Related articles