बाबा केदार तक पहुंचने के लिए 1 किमी का कार्य शेष

बाबा केदार तक पहुंचने के लिए 1 किमी का कार्य शेष
Spread the love

रुद्रप्रयाग।बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने को लेकर वुडस्टोन के कर्मचारी पूरी तन्मय से बर्फ सफाई के कार्य कर रहे हैं। केदारनाथ मंदिर तक पहुँचने के लिए अब केवल 1 किलोमीटर शेष है । अगले 5 दिन में यह बर्फ सफाई का काम भी पूरा हो जाएगा और मंदिर तक का रास्ता आने जाने के लिए खुल जायेगा । खच्चरों का संचालन भी लिनचोली तक शुरू हो गया है । रास्ते मे बड़े बड़े हिमशिखरो का लगातार सक्रिय होने के कारण खच्चरों का संचालन अभी मंदिर तक नही हो पा रहा है । केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बर्फ सफाई के काम मे बाधा आ रही है । वुडस्टोन के 130 कर्मचारी इस काम को कर रहे हैं ।

देवभूमि खबर

Related articles