मनरेगा कामगारों को सरकार ने दी बडी राहत

मनरेगा कामगारों को सरकार ने दी बडी राहत
Spread the love

चमोली ।कोरोना वायरस महामारी के मध्येनजर मनरेगा कामगारों को सरकार ने बडी राहत दी है। मनरेगा कामगारों को अब प्रतिदिन 202 रुपये के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। इतना ही नही लाॅकडाउन की अवधि में मनरेगा से जुड़े कार्यो को करने की भी छूट दे दी गई है। अब 20 अप्रैल से मनरेगा से जुड़े कार्य भी किए जा सकते है। हालांकि मजदूरों को फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनना अनिवार्य होगा और एक स्थान पर केवल 5 मनरेगा मजदूर को ही काम करने की इजाजत होगी। जनपद चमोली में 110773 मनरेगा श्रमिक पंजीकृत है, जिसमें से 91996 श्रमिक ही वर्तमान में सक्रिय है। विकासखण्ड कर्णप्रयाग में 10943, जोशीमठ में 10292, दशोली में 13564, घाट में 12025, नारायणबगड में 9218, गैरसैंण में 14323, थराली में 7110, देवाल में 6147 तथा पोखरी में 8374 सक्रिय मनरेगा श्रमिक है। इन सभी श्रमिको को लाॅकडाउन में मनरेगा कार्य करने में छूट दी गई है।  

देवभूमि खबर

Related articles