जांच के लिए भेजे गए 127 सेम्पल में से 120 की रिपोर्ट नेगेटिव ,7 आनी बाकी:डॉ डी.पी. जोशी
उत्तरकाशी।जिला चिकित्सालय में स्थापित वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को प्रदेश भर से जनपद में आएं 22 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहातन के रूप में 14 दिन तक सभी को क्वारन्टीन किया गया है। अब तक जनपद में कुल 5690 सन्दिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनमें 535 संदिग्ध व्यक्ति, एएनएम,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री की देख-रेख में होम क्वारेंटाइन में रखे गए है।
सीएमओ डॉ डीपी जोशी ने बताया कि अब तक जिन 5690 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 4427 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें क्वारन्टीन में 14 दिन हो चुके है उन्हें फिर से एहतियात रूप में अगले 14 दिन के लिये अंडर सर्विलांस में रखा गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में 13 तथा क्वारन्टीन वार्ड में 110 संदिग्ध व्यक्तियों को रखा गया है।
जनपद से आज 6 सेम्पल जांच हेतु एम्स ऋषिकेष भेजे गए है। आतिथि तक कुल 127 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए है । जिसमें से 120 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 7 की रिपोर्ट आनी बाकी है ।

