HTML tutorial
HTML tutorial

आबकारी टीम की छापेमारी में 40 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लहन बरामद

आबकारी टीम की छापेमारी में 40 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लहन बरामद
Spread the love

चमोली।रविवार को आबकारी टीम ने मैठाणा गांव में दबिश देकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को धर दबोचा। छापेमारी में 40 लीटर कच्ची शराब और 300 किलो लहन बरामद किया गया। लहन को आबाकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट किया। अवैध शराब बनाने के कारोबार में लिप्त अभियुक्त विजय सिंह तथा भूपाल सिंह पर धारा-60 के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर पुलिस, राजस्व एवं आबकारी टीम इन दिनों लगातार जिले में सघन छापेमारी कर रही है और अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को धर दबोच रही है। आरोपियों के खिलाफ लाॅकडाउन का उल्लंघन करने एवं आबकारी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया जा रहा है। 
आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने बताया कि आबकारी टीम गांव कस्बों में सघन छापेमारी कर रही है। अभी तक टीम ने कालेश्वर, नन्दप्रयाग, जोशीमठ, गैरसैंण, मैठाणा आदि विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। इससे पहले जोशीमठ और गैरसैंण में भी अवैध कच्ची शराब बनाने वालों को पकडा गया और उनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया जा चुका है। आगे भी अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक महेन्द्र चैहान, आबकारी सिपाही रविन्द्र सिंह नेगी, सत्येन्द्र बर्तवाल, किरन व रघुवीर नेगी शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles