HTML tutorial
HTML tutorial

पिटकुल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का आदेश जारी, जन संघर्ष मोर्चा के प्रयास को मिली सफलता

पिटकुल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का आदेश जारी, जन संघर्ष मोर्चा के प्रयास को मिली सफलता
Spread the love

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के प्रयासों से पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने इस निर्णय के लिए प्रमुख सचिव, ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक प्रकाश ध्यानी का आभार व्यक्त किया है।

नेगी ने कहा कि कुछ समय पूर्व मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव, ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक प्रकाश ध्यानी से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिए जाने की मांग उठाई थी। मोर्चा की मांग पर अब इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116/2018, कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य में उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्यरत एवं प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य-समान वेतन सहित अन्य लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अनुपालन में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 को सभी विभागों को समान कार्य-समान वेतन दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।

नेगी के अनुसार, इन निर्देशों का अनुपालन लगभग सभी विभागों और निगमों द्वारा कर लिया गया था, लेकिन पिटकुल में कार्यरत पूर्व सैनिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। मोर्चा द्वारा लगातार इस मुद्दे को शासन और निगम स्तर पर उठाया गया, जिसके बाद अब पूर्व सैनिकों के पक्ष में आदेश जारी हुआ है।

उन्होंने कहा कि जन संघर्ष मोर्चा जल विद्युत निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों के मामले को लेकर भी संघर्षरत है। मोर्चा को उम्मीद है कि जल्द ही जल विद्युत निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को भी समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिल सकेगा।

देवभूमि खबर

Related articles