चमोली जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव ,राज्य में संक्रमण के आंकड़े पहुंचे 97
चमोली।राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवासियों की घर वापसी के बाद संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।चमोली जिले के गैरसैंण में एक 35 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। उक्त युवक दिल्ली से गाँव आया था ।प्रशासन ने उसके संपर्को को खंगालना शुरू कर दिया है । उक्त युवक को जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफेर कर दिया गया है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 97 हो गयी है।

