सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 51 वें दिन किया समापन,कच्चा राशन वितरण रहेगा जारी
देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 51 वें दिन गरीब और असहाय लोगों को 315 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चौकी के माध्यम से वितरित करके इस अभियान को समापन किया गया आज के भोजन में सहयोग करने के लिए श्री टी के पोखरियाल पूर्व अध्यक्ष कुंजापुरी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रुपए 5100 का सहयोग किया गया
समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि 51 दिनों से समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से युवाओं की सक्रिय भागीदारी से रोजाना 300 से 400 पैकेट भोजन के वितरित किए गए जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है ,समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का मातृशक्ति का युवा शक्ति व वार्ड 52 के अंतर्गत सभी कॉलोनियों बहुगुणा कॉलोनी , गणेश विहार ,कुंजापुरी बिहार ,एकता विहार ,गायत्री बिहार ,बैंक कॉलोनी तथा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहन करने वाले सभी शुभचिंतकों का और साथ ही सहयोग करने वाले सभी संस्थाओं अखिल गढ़वाल सभा देहरादून ,उत्तराखंड सचिवालय संघ ,धाद संस्था का सरस्वती विहार विकास समिति आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती है
समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि समिति के तत्वाधान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ यह अभियान 30 मार्च 2020 से लगातार चल रहा है हमारे ऊपर अपने क्षेत्र को सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी है जिसके कारण कम्युनिटी में काम करना जोखिम भरा हो सकता है इसलिए खाना बनाकर वितरित वितरित करने वाला कार्य को आज स्थगित किया गया है लेकिन गरीब और असहाय को कच्चे राशन वह जरूरत के सामान समिति निरंतर जारी रखेगी और आगे जब भी कभी समाज को देश को हमारी जरूरत होगी हम सदैव तत्पर खड़े रहेंगे一 क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल ने कहा कि 51 दिनों से लगातार गरीब और असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई जोकि पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है और मुझे भी गर्व है कि मुझे इतने दिनों तक समिति द्वारा चलाए गए अभियान में भागीदारी करने का अवसर मिला इसके लिए मैं पूरी समिति का सहृदय से धन्यवाद देता हूं
आज 51 दिनों से लगातार चले इस कार्य के समापन पर क्षेत्रीय विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना सभा के जनसंपर्क एवं प्रचार सचिव श्री अजय जोशी मंडी समिति देहरादून से मंडी निरीक्षक श्री अजय डबराल मंडी निरीक्षक श्री कौशल अंथवाल क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री सुमेर चंद रमोला श्री प्यार सिंह कुमाई श्री कुमेर चंद रमोला श्री कुंदन सिंह राणा श्री त्रिलोक सिंह सजवान श्रीमती सुधा रावत श्री मोहन सिंह भंडारी श्री दिनेश चंद्र भट्ट श्री बगवालिया सिंह रावत श्री आरएन असवाल ने समिति के कार्यों की सराहना की श्री उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि समिति ने लगातार 51 दिनों से जो मानव की सेवा की वह पूरे उत्तराखंड के लिए एक मिसाल है और इस पुनीत कार्य के लिए मैं समिति के पदाधिकारी और दिन-रात कार्य कर रहे युवाओं को धन्यवाद और बधाई देता हूं
आज समिति द्वारा अपने युवाओं को जो लगातार 51 दिनों से सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लगातार इस पुनीत कार्य में तत्पर थे उनका विशेष धन्यवाद दिया और आशा की गई की आगे भी युवा ऐसे कार्यों में समाज को एक नई दिशा देंगे ,51 दिनों से लगातार कार्य करें युवा सर्वप्रथम श्री आशीष गुसाईं दीपक काला नितिन मिश्रा पुष्कर सिंह गुसाईं कैलाश रमोला विनोद पुंडीर दीपक रावत कमल भंडारी अनिल गुसाईं कुलानंदपोखरियाल उपेंद्र काला राजेश बिष्ट गौरव रमोला सुभाष सेमवाल ललित तड़ियाल दौलत कंडारी बीएस नेगी देवेंद्र बिष्ट है
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल सचिव श्री गजेंद्र भंडारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बीएस चौहान उपाध्यक्ष श्री कैलाश तिवारी कनिष्ठ मंत्री श्री सुबोध मैठानी प्रचार सचिव श्री सोहन सिंह रौतेला संगठन सचिव श्री बसंत सिंह सीनियर ऑडिटर श्री पी एल चमोली ऑडिटर श्री हरीश गैरोला आदि उपस्थित थे

