जिलाधिकारी ने किया ट्रामा सेन्टर का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जिलाधिकारी ने किया ट्रामा सेन्टर का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा। मंगलवार को जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने ट्रामा सेन्टर का औचक निरीक्षण करते हुए लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को जिला अस्पताल से आगे ट्रामा सेन्टर तक शीघ्र मोटर मार्ग के डामरीकरण के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साअधीक्षक को ट्रामा सेन्टर के आगे वाहनों की पार्किग हटवाने के निर्देश देते हुए नो पार्किग का बोर्ड लगवाने को कहा वाहनों की पार्किग रोकने के लिए एक पी0आर0डी0 जवान को ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिये। नगरपालिका को सेन्टर के आगे कूडा घर को हटवाकर अन्यत्र लोहे के कूडे दान स्थापित करने तथा ट्रामा सेन्टर के आगे लगे होल्डिग को हटवाने के साथ सेन्टर के बाहर विद्युत पोल पर मरकरी लाईट संयोजन के निर्देश दिये। ट्रामा सेन्ट्रर का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को दो मंजिले को जाने वाली रैम्प को सही करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साअधीक्षक को खाली पडे कमरों में यदि जिला अस्पताल में वार्ड पर्याप्त न हो तो उन्हें सेन्टर के खाली कमरों में शिफ्ट करने को कहा। ट्रामा सेन्टर में स्वास्थ्य सम्बन्धी पोस्टर व दरवाजे खिडकियों में पर्दे लगवाने व सेन्ट्रर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान फिजियोथिरैपी रूम,स्टोर रूम, सर्जरी कक्ष,प्लास्टर कक्ष,एक्सरे रूम, वार्ड रूम का निरीक्षण कर उपकरणों व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों का हाल चाल जानकर सेन्टर में तैनात चिकित्सकों व कार्मिकों को मरीजों को आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। सर्जरी कक्ष का निरीक्षण करते हुए रजिस्ट्रेशन पंजिका का अवलोकन करने पर 11 मरीजों का पंजीकरण तथा हड्डी कक्ष में 18 मरीजों का पंजीकरण होना पाया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक आयुश विंग चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सालय में तैनात फार्मेसिस्ट द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय के दरवाजे व खिडकियंा जीर्ण क्षीर्ण स्थिति में हैं ंजिन्हें मरम्मत कराया जाना आवश्यक बताया तथा पंचकर्मा प्रारम्भ करने हेतु जगह की कमी बताईं। जिलाधिकारी ने आर.डब्लूडी को दरवाजे ,खिडकी मरम्मत तथा चिकित्सालय के बगल में खाली जगह में पंचकर्मा के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु आंगणन तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने हेतु जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी को सम्पर्क करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बागेश्वर श्याम सिंह राणा, मुख्यचिकित्सा अधीक्षक बसन्त कुमार,अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 आर0के0पुनेठा आदि मौजूद थे।
