पदोन्नति के बाद टिहरी की कमान संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नैनीताल। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी के पद पर स्थानांतरण होने पर नैनीताल पुलिस की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने श्री सैनी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्री अमित कुमार सैनी ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग के दायित्वों का समर्पण और बेहतर कार्यकुशलता के साथ निर्वहन किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में उनके योगदान की भी सराहना की गई।
श्री अमित कुमार सैनी ने 03 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर 2026 तक जनपद नैनीताल में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली एवं हल्द्वानी के साथ ही क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा सीओ ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालय की शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री अमित कुमार सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
