सहसपुर पुलिस ने गौकशी से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून।जनपद की सहसपुर पुलिस ने गोकशी में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
थाना सहसपुर द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। थाना द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप पन्त का0 सुधीर कुमार,का0 अमित कुमार गठित की गई। पुलिस ने इसी क्रम में थाना सहसपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/2020 धारा 3/5 उ0गौ0सं0अधि0 में वांछित चल रहे अभि0 मौसीन पुत्र स्व0 श्री यासीन निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 33 वर्ष को आज प्रातः 10.30 बजे उसके घर खुशहालपुर से गिरफ्तार किया गया। अभि0 को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

