बसन्त विहार पुलिस ने लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 3 दुकानदारों को किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। बसन्त विहार पुलिस ने लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 3 दुकानदारों को किया गिरफ्तार किया ।तीनों दुकानदारों के विरूद्ध धारा 188/269/270 IPC व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम मे मु0अ0सं0 61/2020, 62/2020, 63/2020 पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष बसंत विहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जीएमएस रोड स्थित डेली नीड्स स्टोर परचून की दुकान, कावली रोड स्थित गगन साईकिल वर्क्स/कबाड़ी की दुकान तथा सेठी मार्केट बसंत विहार स्थित ज्योति जनरल स्टोर के दुकानदारों/दुकान स्वामियों को लॉक डाउन आदेश का उललघंन कर दुकाने खोलने पर गिरफ्तार किया गया एवम् तीन दुकानदार भूपेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र स्व0 मकान सिंह विष्ट निवासी 43/7 विवेक विहार पांकेट वन जी0एम0एस0 रोड थाना बंसत विहार देहरादून उम्र 48 वर्ष,खुर्शीद अहमद उर्फ छोटू पुत्र अब्दुल मजीद निवासी संगम विहार गांधी ग्राम थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 47 वर्ष, सतीश कण्डवाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी सेठी मार्किट निकट गुप्ता भोजनालय थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 54 वर्ष के विरूद्ध धारा 188/269/270 IPC व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम मे मु0अ0सं0 61/2020, 62/2020, 63/2020 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल मे लायी गयी ।

देवभूमि खबर

Related articles