पीआरडी जवानों का धरना जारी, मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पीआरडी जवानों का धरना जारी, मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Spread the love

देहरादून।प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन के बैनर तले देहरादून में हजारों की संख्या में पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान जवानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।
धरने को स्वाभिमान मोर्चा के संयोजक बॉबी पंवार और उनके सहयोगियों ने समर्थन दिया। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी जबर सिंह पंवार, सत्येंद्र नौगांई, वीर सिंह रावत, सुनील जुयाल, नवनीत गुसाईं और प्रदेश सलाहकार रामानंद भट्ट सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी धरने में शामिल होकर अपना समर्थन जताया।

इस दौरान प्रदेश संयोजक प्रमोद अग्रवाल, संयोजक सचिव संजय सिंह पंवार, प्रदेश मीडिया प्रभारी गंभीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष नवीन बिष्ट और सुधीर तोमर द्वारा सभी आंदोलनकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
आंदोलनकारी सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक पीआरडी जवानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जवान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

आंदोलनकारियों ने कहा कि 23 मार्च को सरकार जहां अपने चार साल पूरे होने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं पीआरडी जवान भी उसी दिन परेड ग्राउंड पहुंचकर अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles